चित्रकूट में जिला अस्पताल में भर्ती दर्द से तड़पती गर्भवती को देर रात स्टाफ ने रेफर कर दिया। परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन डाक्टर ने आपरेशन करने से मना कर दिया। किसी तरह प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन गर्भवती को लेकर निकले तो बारिश से सड़क पर जलभराव में एंबुलेंस फंस गई।
सड़क किनारे गर्भवती ने बालिका को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल लौटे जच्चा बच्चा को स्टाफ ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। सीएमएस ने मामले में जांच की बात कही है। सरकार सुरक्षित प्रसव के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।