फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंटवारे के विवाद में गर्भवती के पेट में मारी लात, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। भूमि विवाद में शुक्रवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पांच माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र चौबिया के बरालोकपुर में जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में बीच बचाव करने पहुंची पांच माह की गर्भवती महिला को भी आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया, जिससे महिला के चोट आई है। गंभीर हालत में गर्भवती को परिजन शुक्रवार रात बसरेहर सीएचसी भर्ती कराया था। यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल महक गुप्ता गर्भवती महिला के पति प्रत्यांशु ने बताया कि परिवार के ताऊ और उसके परिजन उसकी विधवा चाची के साथ जमीन के चक्कर में मारपीट कर रहे थे।
थाना चौबिया के कर्री चौकी इंचार्ज ने दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों का आपस में झगड़ा हो गया था। दोनो पक्षों के तहरीर के आधार पर एक पक्ष मनोज कुमार एवं उसकी पत्नी अनुपम गुप्ता एवं पुत्री मानसी गुप्ता एवं दूसरे पक्ष से श्याम लाल एवं उसकी पत्नी रेनू गुप्ता एवं मीनू गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता ,अनमोल कुमार निवासीगढ़ बरालोकपुर समेत चार महिलाओं समेत सात के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें