फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्भवती महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी स्थित निजी नर्सिंग होम में रविवार रात को गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


नर्वल के गौरी गांव निवासी अंकित के अनुसार पत्नी मधु (23) गर्भवती थी। बच्चे की गर्भ में हालत ठीक न होने पर उपचार के लिए पत्नी को रविवार सुबह रामादेवी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनसे ऑपरेशन के 70 हजार रुपये मांगे। उन्होंने कहीं से व्यवस्था कर 70 हजार रुपये दे दिये। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने मधु को आईसीयू में रख दिया और किसी भी परिजन को अंदर जाने नहीं दिया।

आरोप है कि देर शाम मधु की मौत होने पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन वापस निजी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें