फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: रुपयों के विवाद में ट्रक चालक ने गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, डंडे से किए कई वार, मौत

Tue, 08 Sep 2026 10:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: रुपयों के विवाद में ट्रक चालक की पिटाई से गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा में मंगलवार शाम ट्रक चालक ने रुपयों के विवाद में गर्भवती पत्नी को डंडों से पीट दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें से घटना को लेकर जानकारी ली। मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


म्योरा निवासी विशाल ट्रक चालक है। वह ज्यादातर बाहर रहता है और पिछले दस दिन से गांव में ही था। मंगलवार शाम उसका विवाद अपनी गर्भवती पत्नी किरन (24) से हो गया। दरअसल विशाल का कहना था कि जो रुपये वह खर्चे के लिए घर पर देता है, उनका कोई हिसाब किताब नहीं है। इसी को लेकर किरन और विशाल के बीच विवाद हुआ। इस दौरान विशाल ने डंडे से किरन पर कई वार कर दिए, तो किरन वहीं गिर गई। विशाल की मां प्रेमा ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्होंने एंबुलेंस मंगवाई और किरन को सीएचसी बिलग्राम ले गईं। यहां चिकित्सक ने किरन को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पहले सीएचसी और फिर गांव पहुंचे। मृतका के परिवार में एक साल की बेटी है। कोतवाल ने बताया कि पति की पिटाई से पत्नी की मौत हुई है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

नशे में धुत था विशाल, बचाने आई मां को भी पीटा
मृतका की सास प्रेमा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। पति प्रेमचंद्र के साथ दो बेटे आकाश और विकास गुजरात में काम करते हैं। मंगलवार शाम घर में उसके साथ विशाल, किरन व एक साल की पोती ही थी। जब विशाल डंडे से किरन की पिटाई करने लगा तो वह बचाने गई, लेकिन नशे में धुत विशाल ने उसकी भी पिटाई कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें