फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्भवती को अस्पताल में नहीं किया भर्ती, परिसर में दिया बच्चे को जन्म, इलाज न मिलने पर मौत

Fri, 11 Oct 2019 05:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई के महिला जिला अस्पताल में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जहां प्रसूता को समय से इलाज न मिलने के कारण महिला ने जिला अस्पताल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जन्म देने के बाद भी प्रसूता और बच्चों को अंदर भर्ती नहीं किया गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा काटा और अस्पताल गेट के बाहर जाम लगा लिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मामला उरई के महिला जिला अस्पताल का है।

 

बताया गया कि गोहन थाना कस्बे के रहने वाले रवि कठेरिया की पत्नी प्रसूता रचना अपने परिजनों के साथ महिला जिला अस्पताल डिलेवरी कराने आई थी लेकिन महिला को अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ नर्स द्वारा भर्ती नहीं किया गया और उसे मेडिकल कॉलेज के लिये भेज दिया, जहां कागज न होने पर वहां भी भर्ती नहीं किया गया।

दोबारा जब महिला को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करने की बात कही तो स्टाफ नर्स ने उसकी एक न सुनी जिससे महिला ने अस्पताल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद भी कोई भी स्टाफ नर्स या चिकित्सक महिला और उसके बच्चे को देखने नहीं आया।

 
विज्ञापन

जिससे बच्चे ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया, इसके बाबजूद अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल गेट के बाहर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर उरई पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने डरा धमकाकर लोगों को वहां से हटाया, तब कहीं जाम खुला। बाद में उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत खराब बताई जा रही है। परिजन महिला अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें