कूड़े के ढेर में पड़ीं विटामिन बी थ्री की टेबलेट।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली कैल्शियम, क्लोराइड, विटामिन बी थ्री की गोलियां गर्भवती महिलाओं को बांटने की बजाय कूड़े के ढेर में फेंक दी गईं।
नगर के शंकरपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी लोहिया नगर में पुराने अस्पताल में रहते हैं। अस्पताल में तैनात एएनएम को कैल्शियम, क्लोराइड, विटामिन बी थ्री की टेबलेट दी जाती हैं। जिम्मेदारों ने टेबलेट गर्भवती महिलाओं को देने की बजाय कूड़े के ढेर में फेंक दीं। इस बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी का कहना है कि जांच कराई जाएगी।