गर्भवती को सड़क पर प्रसव कराती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में बकेवर क्षेत्र के ग्राम मड़ैया दिलीपनगर में सूचना देने के बाद भी 102 एंबुलेंस देर से पहुंची। परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल जा रहे थे, रास्ते पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद पहुंची एंबुलेंस को नाराज परिवार के लोगों ने वापस कर दिया।
ग्राम मडै़या दिलीपनगर निवासी आनंद निषाद ने सोमवार की शाम दर्द से करा रही गर्भवती पत्नी राधा निषाद को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के लिए 102 एम्बुलेंस के लिए फोन किया। एंबुलेंस चालक ने आने का आश्वासन दिया।