फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मोदी-योगी और शाह हैं तो सब संभव...' प्रवीण तोगड़िया बोले- ज्ञानवापी में शिवलिंग है, हिंदुओं को सौंपा जाए

Mon, 29 Jan 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग स्थापित है। इसलिए ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी और अमित शाह हैं तो सब संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसे एएसआई सर्वे पर विश्वास नहीं है, वह दूसरे देश जा सकता है।
विज्ञापन
Praveen Togadia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। वहां आज भी वहां शिवलिंग स्थापित है। वे रविवार को जरीब चौकी स्थिति जीनत मार्केट के पास पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसे एएसआई सर्वे पर विश्वास नहीं है, वह दूसरे देश जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक मोदी, योगी अमित शाह हैं, तब तक किसी भी कारसेवा की जरूरत नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि 1992 का यथास्थिति धर्म स्थान कानून संसद में रद्द किया जाए। अनुच्छेद 370 के इस कानून को भी हटाने की जरूरत है। 

कहा कि हमें मोदी-योगी पर पूरा भरोसा है, जल्द ही मथुरा का मंदिर बनेगा। बिहार में राजनीतिक परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि यहां किसके मन में क्या है, यह सिर्फ भगवान ही जानता है। राजनीति में आज कौन किसके साथ खाएगा और दूसरे दिन किसके साथ झगड़ा करेगा यह उसे ही पता नहीं होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की भी वकालत की। कहा कि अल्पसंख्यकों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाएंगे। जिस तरह हम लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 12 जन जागरण किए, वैसे ही हिंदुओं को जगाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें