Kanpur News: पतारा कस्बे में सीएम योगी आज जनसभा कर रहे हैं। उससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल के भाई प्रमोद जयसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में स्टेशन रोड के बगल में मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज चुनावी जनसभा है। जनसभा में सीएम योगी के आने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
उन्हें दिनेश राय ने भगवा पट्टा पहनाया है। साथ में देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहे। बता दें कि श्रीप्रकाश जायसवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं और लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। उनके भाई के भाजपा में शामिल होने पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलग-अलग मयाने लगाए जा रहे हैं।