फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीप्रकाश का असर, राजाराम बेअसर

Thu, 15 Jan 2015 02:42 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की घोषित प्रांतीय इकाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (मंत्रीजी) का दबदबा रहा। अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुए उन्होंने छह लोगों को मुख्य पदों पर कायम करा दिया। वहीं पूर्व सांसद राजाराम पाल के दो लोगाें को कमेटी में जगह मिल सकी। बाकी दूसरे सोर्स से स्थान पाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि श्रीप्रकाश इस का श्रेय नहीं ले रहे हैं, जबकि उनके समर्थक उनका गुणगान करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव में मिली डिफीट, उसके बाद शहर इकाई में अपने कोटे का अध्यक्ष नहीं बना पाने से शांत चल रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अचानक बड़ा धमाका किया। हालांकि वह इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं। लेकिन जिन लोगोें को उन्होंने प्रांतीय इकाई में पदवी दिलायी वे चीख चीख कर अपने मंत्री का गुणगान कर रहे हैं। इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के संपर्क से भी जनपद के कई नेताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। कमेटी में जनपद से चुने गए लोगों में पिछड़ों को जगह नहीं मिली है। इसे लेकर पार्टी के अंदर नाराजगी भी है।

कौन किससे बलबूते बना पदाधिकारी
- पूर्व शहर अध्यक्ष महेश दीक्षित, पूर्व कार्यकारिणी शहर अध्यक्ष निजामुद्दीन, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पीसीसी सदस्य इकबाल अहमद, वरिष्ठ नेता शरद मिश्रा, राजेश सिंह...(सभी श्रीप्रकाश जायसवाल)
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्व देहात इकाई अध्यक्ष नरेश कटियार, पूर्व नगर ग्रामीण इकाई कार्यकारी अध्यक्ष अशोक धानविक (राजाराम पाल)
- अब्दुल मन्नान, नेक चंद पाण्डेय, पूर्व विधायक हाफिज उमर, पूर्व विधायक भूधर नारायण (निर्मल खत्री )
-ऊषा रानी कोरी (पीएल पुनिया)

‘हमने किसी को नहीं बनवाया, सभी अपने अपने कर्मों के आधार पर इस जगह पहुंचे हैं। सभी लोगों को हमारी तरह से बधाई।
- श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री

‘ हमें और कई लोगों को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के कोटे से ही प्रांतीय इकाई में जगह मिली है। हमने उनके घर जाकर आभार भी प्रक ट किया।
- निजामुद्दीन, प्रदेश महामंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें