फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं मिला इलाज, दर्द से तड़प कर प्रसूता की मौत

Fri, 28 Oct 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बाद में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पति ने अस्पताल के एक डॉक्टर को कसूरबार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पति ने दहाड़े मारकर रोते हुए कहा उसकी आखों के सामने उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। हाथों में एक नन्ही जान मात्र रह गई है।
विज्ञापन


पुलिस को मामले की खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पति नरेश ने बताया वह कल्याणपुर के कश्यप नगर रहने वाला है और मजदूरी करता है। उसने पत्नी शावित्रि साहु को शुक्रवार को डिलिवरी के लिए डफरीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर पुष्पलता मिश्रा उनका इलाज कर रही थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद शावित्रि की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर पति ने आईसीयू इंचार्ज शपन गुप्ता से संपर्क किया।

पत्नी को आईसीयू में दाखिल करने को कहा लेकिन डॉ शपन गुप्ता ने महिला को भर्ती करने से साफ इंकार कर दिया। पति के बयान के मुताबिक शावित्रि तकरीबन डेढ़ घंटा आईसीयू के बाहर दर्द से छटपटाती रही। बाद में शावित्रि की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति ने कहा अगर शपन गुप्ता शावित्रि को एडमिट कर लेते या हैलट रैफर कर देते तो आज वह जिंदा होती। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। इसके बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें