फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी व नाबालिग बेटों ने प्रधान की मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या

Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी दरियाव के प्रधान की रविवार शाम कहासुनी के बाद पत्नी व दो नाबालिग बेटों ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर कर हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए शव को गांव से 200 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक आए। सोमवार सुबह मृतक के छोटे भाई, पत्नी व बच्चें थाने पहुंचे और प्रधान के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने सभी की बातचीत में अंतर पाया और कड़ाई से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ भतीजे की तहरीर पर पत्नी व दो नाबालिग बेटों पर हत्या, साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के संभरपुर निवासी प्रेमनारायण (41) ग्राम पंचायत बैरी दरियाव के प्रधान थे। सोमवार को उनके भाई देवनारायण ने यूपी 112 पर सूचना दी कि भाई शनिवार शाम से लापता हैं। पुलिस ने उन्हें गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया। देवनारायण, प्रधान की पत्नी शिवदेवी, उनके दोनों नाबालिग बेटे गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। जहां पुलिस ने चारों से अलग-अलग पूछताछ की तो बातों में शक जाहिर हुआ।
कड़ाई से पूछताछ की तो प्रधान के नाबालिग बड़े बेटे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रविवार शाम छह बजे पिता शराब पीकर आए और मां से झगड़ा करने लगे। कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। इस पर पिता का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। रात 11 बजे के बाद वह लोग घर में रखे शव को पास स्थित झाड़ियों में फेंक आए। पुलिस ने निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को मृत के गले में खरोंच के निशान मिले। इधर प्रधान के भतीजे जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें चाची व चचेरे भाइयों पर चाचा की हत्या कर शव छिपाने की बात कही। थानाध्यक्ष शिवली शीलेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर हत्यारोपी पत्नी व दो नाबालिग बेटों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा ।
..............
नशेबाजी बनी घर के कलह की वजह, उजड़ गया परिवार
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम बैरी दरियाव के प्रधान जयनारायण (41) की नशेबाजी में जान चली गई। वारदात का पता चलने पर गांव में मौजूद ग्रामीणों को विश्वास हीं नहीं हुआ कि प्रधान की पत्नी व बेटों ने हत्या कर दी। दिन भर ग्रामीणों में हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।

भतीजे जितेंद्र ने बताया कि चाचा जयनारायण के दो नाबालिग बेटे व दो बेटियां जूली व रोली हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। चार भाईयों जयराम, शिवनारायण व देवनारायण में तीसरे नंबर के थे। अनहोनी के बाद परिवार के लोग बिलखते रहे। स्थानीय ग्रामीणों में वारदात को लेकर चर्चा रही कि नशेबाजी में प्रधान का परिवार बिखर गया। लोग चर्चा करते रहे कि शराब पीकर आने पर अक्सर विवाद होता था। इससे घर के लोग परेशान भी थे। वहीं लोगों यह भी चर्चा रही कि किसी को अंदाजा नहीं था कि घर में हो रही कलह एक दिन इतनी बड़ी वारदात की वजह बन जाएगी। प्रधान की हत्या के बाद संभरपुर में सन्नाटा छाया रहा। पड़ोसी भी घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए। पड़ोसी व ग्रामीण बेटियों व परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सबसे बुरा हाल बेटियाें का रहा। उन्हें जहां पिता को खोने का गम था, वहीं मां, भाई पर कार्रवाई की चिंता।
..................
वारदात को लेकर पछतावा
पुलिस हिरासत में पत्नी शिवदेवी व दोनों बेटों को पछतावा रहा। वह पुलिस से बार-बार यही कह रहे थे कि उन्होंने जानबूझ कर वारदात को अंजाम नहीं दिया। गुस्से में हुई मारपीट में अनहोनी हो गई। जहां दोनों बेटे पिता की मौत पर सिसकियां भरते रहे। वहीं पत्नी भी बदहवास रही। पत्नी ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि अक्सर होने वाली कलह से यह दिन देखने पड़ेंगे। यदि वह जानती कि ऐसा हो जाएगा तो वह रविवार शाम भी अनसुना कर देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें