डीएम से शिकायत करने पहुंचे अकारू के ग्रामींण।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के अकारू गांव के ग्रामीणों ने ग्राम सभा और एएनएम सेंटर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर डीएम से शिकायत की है। उन्होंने कब्जा न हटवाए जाने पर 23 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है।
गुरुवार को अकारू गांव निवासी जीतू सिंह, सत्येंद्र सिंह, बीनू सिंह, महेंद्र पाल सहित कई ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम सभा व एएनएम सेंटर की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा रहा है। शिकायत कई बार एसडीएम सहित आला अधिकारियों से की गई, लेकिन कार्रवाई नही हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि जांच कराकर बेशकीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो 23 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस दौरान रामप्रकाश, हेमराज सिंह, अलीम खां, बाबू खां आदि मौजूद रहे।