फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन में पकौड़े तल कर मनाया बेरोजगार दिवस

विज्ञापन
रसूलाबाद में पकौड़े तल कर विरोध जताते बेरोजगार युवा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को शुक्रवार को बेरोजगार दिवस के रूप मनाया गया। जिले के कई स्थानों पर युवाओं ने अलग-अलग तरीके से विरोध जताया। कहीं पकौड़े तले गए तो कहीं नारेबाजी कर विरोध किया गया। युवाओं के हाथों में पांच साल की संविदा शर्त को समाप्त करने का स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच साल संविदा की शर्त पूरी करने वालों को ही स्थायी नौकरी देने की बात कही तो विरोध शुुरू हो गया है। विरोधी दलों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बेरोजगार युवा इसके विरोध में उतर आए हैं। जिले में भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मना रहे हैं। गुरुवार को रसूलाबाद में बेरोजगार युवा सलोने पाठक, विक्की गुप्ता, अभय गुप्ता, आमिर आदि ने झींझक तिराहे पर एकत्र होकर पकौड़े तलकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश में 5 साल की संविदा शर्त को समाप्त करने के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाई। हालांकि इसकी जानकारी होते ही पुलिस पहुंची तो युवा वहां से खिसक गए।
सिकंदरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेला लगाकर पकौड़े बेंचे। पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री आदर्श कटियार ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर आई सरकार अब इसे भूल चुकी है। पांच साल की संविदा शर्त से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। डेरापुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष तारिक निजामी की अगुवाई में बैठक की। सड़क पर फलों का ठेला कर विरोध किया। इस मौके पर शगीर अहमद, इमरान, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलूस निकालकर सपा ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुुलूस निकाल कर बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने कपड़े फाड़कर विरोध जताया। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार जुलूस निकालने के बाद आजाद चौक चौराहे पर एकत्र हुए। विधानसभा प्रभारी हाजी फैजान खान, गोपाल गुप्ता, पंकज सिंह गौर, आलोक रत्न यादव, कुलदीप सिंह यादव ने नारेबाजी कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। इस मौके पर अजय यादव, सौरभ पठान, प्रदीप यादव, कुलदीप कुशवाहा, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें