फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रबल, प्रज्ञा व अनन्या ने जीते पदक

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। गौरव मेमोरियल स्कूल बिठूर में मंगलवार को हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द फिट सिटी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। अकादमी की निदेशक सुनीता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रबल प्रताप सिंह ने 78 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, प्रज्ञा दुबे ने 35 किलो में कांस्य और अनन्या सिंह ने 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


इसके अलावा एकेडमी के चार रेफरी नितिन तिवारी, जय त्रिपाठी, वंश राव और अश्विन द्विवेदी ने भी प्रतियोगिता के संचालन में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में एकेडमी से आयुष्मान और आध्या सिंह ने भी प्रतिभाग किया। निदेशक ने टीम मैनेजर दिव्यांश दुबे व विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें