फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में प्रभा सनराइज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सहोदय स्कूल्स (केएसएस) की दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता जोन-ए के बालक व बालिका वर्ग में प्रभा सनराइज एजुकेशन इंस्टीट्यूट प्रथम रहा।प्रतियोगिता आजादनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में हुई। इसमें करीब 29 विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने किया। बालक वर्ग के मुकाबले में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और विन्यास पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में द चिंटल्स स्कूल द्वितीय और मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र प्रवीण सारस्वत ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें