फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रणजी के अभ्यास सत्र के दौरान रिंकू के बल्ले से निकले जोरदार शॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी में 21 साल बाद जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश की टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन शनिवार को ग्रीनपार्क में सीनियर खिलाड़ियों ने करीब दो घंटे तक नेट्स पर अभ्यास किया। रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग और माधव कौशिक समेत बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया।
विज्ञापन


दिन की शुरुआत फिटनेस सत्र से हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने फील्डिंग में बाउंड्री कैच और स्लिप कैच का अभ्यास किया। नेट्स पर रिंकू सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर कई कड़े शॉट लगाए। उन्होंने बाउंसर और यॉर्कर के साथ स्पिन गेंदों का भी सामना किया। माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, अभिषेक गोस्वामी और अन्य बल्लेबाजों ने भी अभ्यास किया।

कोच ज्ञानेंद्र पांडेय और राहुल सप्रू की देखरेख में चल रहे कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्डिंग के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्षमता परखी जा रही है। ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी रणजी टीम में जगह के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ रणजी अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें