फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजलेंस ने बिजली चोरी करते 26 को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिजली विभाग व विजिलेंस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत सुजनापुर दशहरा व असालतगंज में चेकिंग की। इस दौरान 26 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। विभाग इन पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को चेकिंग अभियान के तहत विजलेंस व बिजली विभाग की टीम सबसे पहले सुजनापुर दशहरा पहुंची। टीम को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान गांव में 14 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद टीम असालतगंज पहुंची।
गांव में कटिया डालकर 12 लोग बिजली चोरी कर रहे थे, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। अभियान में बिजली चोरी करते पकड़े गए 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अफसरों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान विजलेंस प्रभारी निरीक्षक श्रीकृष्ण यादव, विजलेंस के जेई सागर प्रसाद, सुभाष चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें