फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झींझक में सवा चार घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली

Sat, 12 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। पुराने विद्युत उपकेंद्र में लगे ब्रेकर में नमी आने और इंसुलेटर खराब होने से शुक्रवार को करीब सवा चार घंटे 100 गांवों की बिजली गुल रही। पंखे-कूलर बंद रहे तो उमस भरी गर्मी में करीब आठ हजार कनेक्शनों पर निर्भर 40 हजार आबादी को परेशानी हुई। पेयजल किल्लत भी रही।
विज्ञापन

नगर स्थित पुराने विद्युत उपकेंद्र में लगे ब्रेकर में शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे खराबी आ गई। इससे नगरपालिका, मकनियापुर, विश्व बैंक द्वितीय, कंचौसी, रसूलाबाद ग्रामीण व नलकूप और खमहैला फीडरों से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। कर्मचारियों ने उपकेंद्र पहुंचकर खराबी दूर करने का काम शुरू किया। ब्रेकर से नमी हटाने के साथ खराब इंसुलेटर को दुरुस्त किया गया। करीब सवा चार घंटे बाद दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
अनुराग सिंह, जगतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह और रंजन ने बताया कि घंटों बिजली नहीं आने से इन्वर्टर दगा दे गए। घरों में पंखे- कूलर बंद रहे और पेयजल किल्लत रही। एसडीओ डीपी गुप्ता ने बताया कि पुराने विद्युत उपकेंद्र के ब्रेकर में नमी आने और इंसुलेटर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने खराबी दुरुस्त कर दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें