फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भोगनीपुर उपकेंद्र की ट्राली जलने, ट्रांसफार्मर का तार टूटने से छह घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 04 Jul 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। गरज-चमक के साथ शुक्रवार तड़के बारिश होने से विद्युत उपकेंद्र भोगनीपुर की ट्रॉली जल गई। साथ ही ट्रांसफार्मर कनेक्शन के तार टूटने से फॉल्ट हो गया। इससे पुखरायां नगर के सभी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान करीब 20 हजार लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तेज बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब उपकेंद्र की ट्राली में फॉल्ट होने से जल गई। इस बीच मेन ट्रांसफार्मर के कनेक्शन का तार भी टूट गया। उपकेंद्र में फॉल्ट होने से पुखरायां के सुखाई तालाब, पटेल चौक, तहसील फीडर की बिजली गुल हो गई। पुखरायां निवासी अनिल कुमार, देव सिंह, राजकिशोर, दयानंद तिवारी, अशफाक, अब्दुल कलीम आदि ने बताया कि सुबह के फॉल्ट होने के बाद नौ बजे तक बिजली नहीं आई। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। सुबह के समय पानी आपूर्ति के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। इधर फॉल्ट होने की जानकारी पर लाइनमैन फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। उपखंड अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्राली की मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर कनेक्शन तार जोड़कर सुबह 10 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई थी। बारिश की वजह से फॉल्ट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें