फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क किनारे पानी भरे खाई में पलटा ट्रैक्टर, डूबने से चालक की मौत

Sat, 11 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर थाना के गुरगांव गांव के पास सिस्टम की अनदेखी से लिंक रोड के चौड़ीकरण के नाम पर की गई खाई में शुक्रवार रात को अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। खाई में पानी भरा होने के चलते चालक को दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गुरगांव के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे के करीब पुखरायां से मुंगीसापुर की ओर से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गांव के पास सड़क किनारे पानी भरी खाई में पटल गया। इसपर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ युवक की तलाश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को बुलवाकर युवक की तलाश करवाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने चालक को खाई से खोज निकाला और पुखरायां सीएचसी में भर्ती करवाया।
यहां डॉ. राजवीर सिंह ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के दौरान जिम्मेदारों की ओर से मिट्टी बाहर से मंगवाने की जगह सड़क के किनारे खाई कर दी गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे गहरी खाई बनाए जाने को लेकर आपत्ति भी जताई थी लेकिन सड़क निर्माण करवा रहे लोगों ने अनदेखा कर दिया। भोगनीपुर थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चालक के जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसके परिजन से संपर्क किया गया है। उसकी पहचान कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर छवर निवासी जीतू 35 पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। परिजन के मौके पर आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें