फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 17 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति, दो हजार उपभोक्ता परेशान

Fri, 08 May 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। डेरापुर बिजली घर ग्रामीण से जुड़ी दस्तमपुर, रतनियापुर फीडर की आउटगोइंग मशीन बुधवार रात 11 बजे तकनीकी खामी आने के कारण बंद हो गई। इससे रतनियापुर, खजुरी, खल्ला और परौंख सहित आसपास के गांवों बिजली गुल हो गई। करीब 17 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब दो हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

खल्ला गांव के प्रदीप पांडेय और कृष्ण मोहन शुक्ला, खजुरी के अशोक कुमार व मेवालाल, रतनियापुर के सत्यनारायण व मानसिंह तथा परौंख के राहुल व टिंकल सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। कभी चार-पांच घंटे तो कभी तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई, जिसके बाद 17 घंटे बीत जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली न होने से गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं मोबाइल चार्जिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका। इस संबंध में जेई आरएस वर्मा ने बताया कि रतनियापुर फीडर की मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मशीन की मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

.......................
केबल बॉक्स फुंका, 100 गांव की आपूर्ति ठप
डेरापुर। विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण की मशीन में आए फॉल्ट को ठीक किया जा रहा था। इसी बीच गुरुवार दोपहर केबल बॉक्स फुंक गया। इससे बलाई, सरगंवा, मौजपुर, सलेमपुर, श्वासी, निम्दापुर, डूंडीबरी, सब्दलपुर, बिटिया, मझगवां, दस्तमपुर, खजुर्रा, नोनारी, गुरियापुर, मड़नापुर, बिसोहा समेत एक सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई आरएस वर्मा ने बताया कि केबल बॉक्स ठीक कराया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें