फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से 25 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। आंधी के साथ हुई बारिश से मंगलवार की रात पेड़ की टहनी टूटकर मुख्य विद्युत लाइन पर गिर गई। इससे 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 11 घंटे बाद बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

लगरथा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मंगलपुर फीडर के मंगलपुर कस्बे में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ की टहनी टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। फाल्ट से रात 10 बजे मुडेरा, मंगलपुर, अकौड़िया, सुरासी, मनकापुर समेत 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में विद्युत कर्मी फाल्ट ठीक करने नहीं गए। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बुधवार की सुबह बिजली कर्मी पहुंचे।
पेड़ की टहनी हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया गया। लगभग 9 बजे 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलपुर के संतोष प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, मुंडेरा के प्रदीप सिंह व राहुल ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त करने में कर्मी लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आंधी थम गई थी, लेकिन कोई कर्मी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। एसडीओ विद्युत मनीष वर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से रात में लाइनमैन फाल्ट ठीक करने नहीं गए। बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें