फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलूमंडी, परेड वाले कहेंगे हाय बिजली

Mon, 23 May 2016 01:24 AM IST
AMAR UJALA BEORO
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के फरमान के मुताबिक अब परेड और आलूमंडी डिवीजन को बिजली कम मिलेगी। वजह है कि इन दोनों केस्को डिवीजन के तहत आने वाले मोहल्लों में लाइनलॉस और बिजली चोरी ज्यादा है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने 15 दिनों के भीतर सबस्टेशनों का डाटा मांगा है। इसके तहत ज्यादा लाइनलॉस/बिजली चोरी वाले इलाकों में कम बिजली दी जाएगी और कम लाइनलॉस/बिजली चोरी वाले मोहल्लों में बेहतर बिजली सप्लाई होगी। नियमित बिजली का बिल जमा करने वाले इन इलाकों के लोग गेहूं में घुन की तरह पिसेंगे।
विज्ञापन

परेड बिजलीघर और आलूमंडी डिवीजन में सब ज्यादा लाइनलॉस/बिजली चोरी हो रही है। इस पर अमल होने के बाद परेड से जुड़े सबस्टेशनों के मोहल्ले परेड, बेकनगंज, तलाक महल, दादामियां चौराहा, चंदेश्वर हाता, नई सड़क, मेस्टन रोड, कायस्थाना रोड आदि मोहल्लों को बिजली आपूर्ति कम मिलेगी। इसी तरह आलूमंडी के इलाके कोपरगंज, आलूमंडी, घंटाघर, टाटमिल, लाटूश रोड, मूलगंज, बांसमंडी, डिप्टी पड़ाव आदि इलाकों को कम बिजली मिलेगी।  कितनी मिलेगी यह जल्द ही तय कर दिया जाएगा।
सर्किल प्रथम
d नवाबगंज में 19, फूलबाग में 38, जरीब चौकी में 39.42
बिजलीघर में 40.31 और आलूमंडी में सबसे ज्यादा 48.36 प्रतिशत लाइन लास/बिजली चोरी है।
सर्किल द्वितीय
d गुमटी में 15.35, रतनपुर में 28.37, दादा नगर में सबसे कम 9.45, गोविंद नगर में 36.66 और विश्व बैंक बर्रा में 32.81 प्रतिशत लाइन लास/बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल तृतीय
d किदवई नगर में 38.42, जाजमऊ में 25.49, हेरिसगंज में 38.90, नौबस्ता में 35.96 और देहली सुजानपुर में 32.92 प्रतिशत लाइन लास/बिजली चोरी है।
सर्किल चतुर्थ
d कल्याणपुर में 24.31, सर्वोदय नगर में 31.00 और विकास नगर में 28.58 प्रतिशत लाइन लास/बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें