फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अगैती फसल न आने से आलू के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आलू के भाव में आई 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ताखा। बेमौसम बारिश से आलू की अगैती फसल को काफी नुकसान हुआ है। जबकि कई जगह आलू की बोआई ही नहीं हो पाई। जिसके कारण अब बाजार में आलू के दामों में उछाल देखने को मिलने लगा है। एक सप्ताह के अंदर ही मंडियों में आलू के भाव 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं।
यही नहीं, फुटकर बाजार में जो आलू कुछ दिन पहले तक 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था, वह अब 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जिले में लगभग 23 हजार हेक्टेयर आलू की बोआई की जाती है। किसानों का कहना है कि इस बार बेमौसम बारिश ने खेतों में आलू की अगेती फसल को सड़ा दिया।
विज्ञापन

कई किसानों को अपनी फसल को नष्ट कर दोबारा बोआई करनी पड़ी है। इसके साथ ही आसपास के जिलों में बारिश से अगैती आलू की फसल को नुकसान हुआ है। किसान मोहित गुप्ता, बंटी पांडे, बबलू सिसोदिया, राजेश गुप्ता व अमित यादव बताते हैं कि आलू की नई फसल को तैयार होने में लगभग एक माह का समय लगेगा। यानी बाजार में नया आलू दिसंबर के मध्य या अंत तक ही पहुंच पाएगा।
ऐसे में बाजार में पुराने स्टॉक और कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू से ही आपूर्ति की जा रही है। आवक कम और मांग बढ़ने से आलू की कीमतों में उछाल दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार बरसात पूर्व ज्यादातर किसानों ने आलू की बिक्री कर दी है जिससे आम उपभोक्ता को महंगे आलू का सामना करना पड़ेगा, जबकि किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि वे पहले ही सस्ता बेचकर नुकसान झेल चुके हैं।
अगर मौसम सामान्य रहा तो दिसंबर के बाद बाजार में नई फसल आने से दामों में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक आलू की कीमतें आम उपभोक्ता की रसोई में तड़का जरूर लगाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
अन्य राज्यों में बाढ़ की वजह से अगेती आलू की फसल नहीं आने से प्रदेश के आलू की मांग अन्य राज्यों में बढ़ी है। जिससे रेट में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं जिले के कोल्ड स्टोरेजों में 10 से 15 फीसदी आलू का स्टॉक है।-श्याम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें