फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आलू-तेल सस्ता, खूब बनेंगे चिप्स-पापड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक है। इस बार आलू के चिप्स-पापड़ खूब बनेंगे। फुटकर में आलू के दाम 15- 20 रुपये किलो हैं। खाद्य तेलों के दाम में प्रति लीटर 10 रुपये तक कमी आई है। सब्जियों के दाम भी काफी कम हुए हैं। नया आलू अब बाजार में तेजी से आ रहा है। कन्नौज-फर्रुखाबाद का आलू मंडी में है। थोक में आलू का भाव पहले 10 से 14 रुपये किलो था।
अब घटकर सात से 10 रुपये किलो हो गया है। आलू के आढ़ती सलमान ताज ने बताया कि आलू की फसल अच्छी हुई है। मंडी में आलू की आवक अच्छी है और कोल्ड स्टोरेज में भी आलू रखा जाने लगा है। उन्होंने बताया कि मंडी में 30-40 ट्रक आलू प्रतिदिन आ रहा है। होली के चलते बड़े साइज वाले आलू की मांग बढ़ी है। आगे भी आलू के दाम कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन

किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कुछ समय पहले तक सरसों का तेल 162-170 रुपये लीटर था। अब भावों में 10 रुपये प्रति लीटर तक कमी आई है। रिफाइंड का दाम 150 रुपये प्रति लीटर है। पहले इसके दाम भी 155-160 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।
अरहर दाल के दाम बीते कुछ दिनों में 40 से 50 रुपये प्रति किलो कम हुए हैं। अब फुटकर में अरहर का भाव 120 रुपये किलो है। पहले इसके दाम 160-170 रुपये किलो थे। उन्होंने बताया कि होली से पहले खाद्य तेलों के दाम में कमी से लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।

मटर 20 और टमाटर 10 रुपये किलो हुआ
सब्जी आढ़ती सौरभ पांडेय ने बताया कि थोक में मटर 30 से 35 रुपये किलो में थी। अब 12-13 रुपये किलो बिक रही है। फुटकर भाव 20-30 रुपये किलो हो गए हैं। जालौन और पंजाब की मटर आ रही है जो मार्च तक आएगी। स्थानीय स्तर पर देसी टमाटर भी खूब आ रहा है। 25 किलो की एक कैरेट टमाटर का दाम 150 रुपये किलो है।
विज्ञापन

फसल अच्छी होने से थोक में टमाटर छह रुपये किलो पड़ रहा है। फुटकर में 10, 15 और 20 रुपये किलो टमाटर बिक रहा। थोक में गोभी और बंधा दो से तीन रुपये प्रति पीस है। फुटकर में साइज के अनुसार गोभी पांच, 10, 15 में बिक रही है। प्याज 30, गाजर 30, शिमला मिर्च 40, पालक, सोया-मेथी 30 और मटर 30 रुपये किलो में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें