फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे दामों में मिल रहा आलू बीज, कैसे बढ़ेगी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शासन की ओर से सौ क्विंटल आलू का बीज आवंटित किया है। जबकि, मांग छह सौ क्विंटल की है। शासन से भेजा गया आलू बीज जिले के किसानों के लिए नाकाफी साबित होगा। किसान दो गुने से ज्यादा रेट में आलू बीज खरीदने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के अंत में अगेती आलू की बुआई का काम शुरू हो जाता है। आलू के बीज के लिए उद्यान विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे थे। करीब 98 किसानों ने छह सौ क्विंटल आलू बीज की मांग की थी। विभाग ने महज दो सौ क्विंटल बीज का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से पिछले साल के सापेक्ष कम बीज आवंटित किया गया। इस साल जिले को सौ क्विंटल ही आलू का बीज आवंटित किया गया। ऐसे में हजारों की संख्या में आलू किसान को बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ेगा। किसानों को आलू की फसल करने में काफी लागत लगानी पड़ेगी। किसानों की आमदनी पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात कह रही है।
शासन की ओर से आवंटित किया गया आलू का बीज किसानों को 1350 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। बीज आवेदन करने वाले किसानों को मिल सकेगा। ऐसे में आलू की फसल करने वाले अन्य किसानों को बाजार से बीज खरीदना पड़ेगा। बाजार में आलू का बीज तीन हजार रुपये क्विंटल मिल रहा है। जो शासन के रेट से दो गुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

संदलपुर के कौरु फरहदपुर निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि पिछले साल दो बीघा में आलू किया था। इस बार बीज न मिलने से एक बीघे में आलू बोएंगे। सिकंदरा में प्राइवेट दुकान से बीज खरीदना पड़ेगा। डबरापुर गांव के अजय कुशवाहा ने बताया कि शासन ने जिले के किसानों को पर्याप्त आलू का बीज नहीं आवंटित किया है। इसी गांव के मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग ने ही शासन से कम आलू की मांग की। जरूरत के हिसाब से बीज आने से किसानों को राहत मिलती। बिछियापुर के करन सिंह ने बताया कि हर साल आलू का बीज प्राइवेट में महंगे दामों में खरीदना पड़ता है। इस बार बीज और महंगा होकर तीन हजार रुपये क्विंटल हो गया है। इससे किसानों को दिक्कत होगी।
जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा ने बताया कि आलू बीज का आवंटन बढ़ाए जाने को लेकर अधिकारियों से बात की गई है। शासन के समक्ष किसानों की समस्या पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें