फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। महिला ने जसवंतनगर सीएचसी में सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे सैफई लेकर पहुंचे। यहां मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई। वहीं, नवजात बच्ची स्वस्थ है।
विज्ञापन

ग्राम मल्हूपुर निवासी कन्हैया लाल की पत्नी रिंकी देवी (20) को सोमवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसने सामान्य प्रसव में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। यहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान रिंकी देवी की मौत हो गई। वहीं, नवजात स्वस्थ है। परिजनों ने बताया गया कि रिंकी देवी का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि महिला की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हुई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें