उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा कल है, जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। इस भ्रमण के दौरान योगी जी वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर पूजन-दर्शन करेंगे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच सकते हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर योगी जी महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में भ्रमण कर सकते हैं। सीएम के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, असावर माता मंदिर, बाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल जनपद चित्रकूट में माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं, ताकि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।