फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरा समाज की आर्थिक स्थिति हुई है मजबूत : निषाद

विज्ञापन
फोटो-10- राजापुर में कार्यकर्ताओं से मिलने जाते कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि जिस तरह पानी में शक्ति होती है, उसी तरह से इसके माध्यम से आजीविका चलाने वालों की सरकार ने शक्ति बढ़ाई है। इससे इनकी आर्थिक स्थित मजबूत हुई है। सरकार ने मछुआरा समाज के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को राजापुर कस्बे में स्थित गेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए तालाब बनाने के लिए अनुदान दिया जाता है। इससे वह अपने ही तालाब में मछली पाल सकते हैं। बताया कि सपा व बसपा शासन काल में मत्स्य विभाग में अच्छा कार्य न करने से मछुआरा समुदाय प्रगति नहीं कर पाया। जब से भाजपा की सरकार आई है। इस समुदाय के लिए अच्छा कार्य कर रही है।
उन्होंने निषाद समाज की बैठक कर आने वाले लोकसभा के चुनाव की तैयारी करने व भाजपा का समर्थन करने के लिए कहा है। इसी के साथ संत तुलसी मानस मंदिर में जाकर मंदिर का दर्शन किया। इस मौके पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें