फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन से 3 दिन पहले डीएम ने खोली गोविंदपुरी पुल के ‘घटिया निर्माण की पोल’

Sat, 06 May 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुल की हालत देखते डीएम सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
गुड गवर्नेंस की बात कहकर हमेशा चर्चा में रहने वाले तेज तर्रार डीएम सुरेंद्र सिंह ने कानपुर का चार्ज संभालते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार की दोपहर वह सीधा उस पुल पर पहुंच गये जिसका तीन दिन बाद डिप्टी सीएम के कर कमलों से उद्घाटन होना है। कानपुर साउथ में बने नये गोविंद पुल के घटिया निर्माण की पोल खोलते हुए जिलाधिकारी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को जमकर फटकार लगाई। यही नहीं उन्होंने खुद अलग-अलग जगह पर नये पुल की हालत देखी तो पता चला कि तारकोल और गिट्टियां अभी से निल रही हैं। स्लैब की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अब इस नये पुल की दोबारा मरम्मत कराई जानी है। जिससे ये संभावना जताई जा रही है कि पुल के उद्घाटन की डेट शायद और आगे भी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का नाम शहीद आयुष यादव के नाम पर

गोविंदपुरी पुल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा नौ मई को गोविंदपुरी पुल का उद्घाटन करने की तैयारी है। इस पुल का नाम शहीद आयुष यादव के नाम पर रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री नौ मई को लखनऊ से सुबह नौ बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से कानपुर के लिए आएंगे। सबसे पहले वह शहीद आयुष यादव के डिफेंस कालोनी लालबंगला स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद गोविंदपुरी पुल का उद्घाटन करेंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि पुल के उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे फर्रुखाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें