गुरुग्राम के एम्बियंस होटल में आयोजित 'मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन-2018' में मिसेज इंडिया राइजिंगं स्टार सब टाइटल कानपुर की बहू पूजा यादव ने जीता है। 15 सितंबर को हुए कार्यक्रम के दौरान पनकी निवासी पूजा यादव को मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का मुकुट पहनाया गया। प्रतियोगिता में देश भर से करीब 90 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पूजा यादव
14 सितंबर को सेमी फिनाले में ही पूजा ने सबसे अलग पर्फार्मेंस दी थी और अगले दिन 15 सितंबर को ग्रेंड फिनाले में उन्होेंने मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर लिया। पूजा बताती हैं कि 2017 में अपने ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वह मिस फ्रेशर भी बनी थीं।
विज्ञापन
3 of 4
पूजा यादव
मूल रूप से गुरूग्राम की पूजा यादव की शादी छह महीने पहले कानपुर में रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव से हुई थी। उनका कहना है की उनके ससुराल पक्ष ने हमेशा उनका साथ दिया और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अभिषेक और सास-ससुर को देती हैं।
मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का खिताब जीतने वाली पूजा यादव ने समाज को संदेश दिया कि हमें अपनी बहू-बेटियों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए। औरतों को कहीं से भी कम नही आंकना चाहिए वह किसी भी उम्र और क्षेत्र में अपने हुनर को दिखा सकती हैं बस जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को जान कर उन्हें समझने की और सही रास्ता दिखाने की।