फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्रों को कार ने कुचला, 1 की मौत, 7 घायल

Sat, 09 Feb 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में सिविल लाइंस के संजीवनी अस्पताल के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे आठ पॉलिटेक्निक छात्रों को कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार वाहन संग भाग निकले। साथी की मौत से गुस्साए छात्रों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में हंगामा कर डीएम से कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


वाराणसी के अल्लापुर बड़ागांव के रहने वाले अशोक कुमार पटेल का बेटा रोहित (22) आईटीआई चौराहा के पास स्थित पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कालेज के हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार को छुट्टी पर रोहित साथी छात्र गाजीपुर जिले के मकरसनपुर मौहदा निवासी नीलेश कुमार पुत्र उमाशंकर और जौनपुर निवासी ऋषिकेश के साथ घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से रोहित पटेल की मौत हो गई

विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
रोहित के सहपाठी मोहम्मद अलीम निवासी दिबियापुर, सांई दर्शन निवासी करछना इलाहाबाद, आलोक यादव निवासी गुरसहायगंज कन्नौज, रितिक कुमार निवासी महीमपुरवा बहराइच व अभिषेक शुक्ला निवासी कमला नगर, सीतापुर पैदल ही छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रात करीब सवा 11 बजे सभी छात्र संजीवनी अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो काल बन गई।

कार की चपेट में आने से रोहित पटेल की मौत हो गई, जबकि सात छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों की चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षण जितेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रोहित मृत घोषित कर दिया। घायल रितिक व नीलेश को पीजीआई रेफर कर दिया। यहां से रितिक के परिजन उसे आगरा ले गए। पुलिस व कालेज प्रशासन की जानकारी पर शनिवार को पहुंचे रोहित के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें