फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक सुसाइड केस: मां से कहता था- यहां रोज मारपीट होती है, पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है...

Tue, 27 Nov 2018 12:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुसाइड करने वाले छात्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर: पॉलीटेक्निक में रविवार को सुसाइड करने वाले छात्र अभिषेक के पिता मुन्ना शर्मा ने बताया कि अभिषेक अक्सर अपनी मां ममता से हास्टल व कॉलेज में जूनियर व सीनियर छात्रों के बीच मारपीट की शिकायत करता था। वह कहता था कि यहां का माहौल सही न होने के चलते उसे पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। ममता उसे समझाती थीं। उसने रविवार सुबह भी मां से बातचीत की थी, लेकिन उसकी बातों से ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हुआ कि वह सुसाइड कर लेगा।
विज्ञापन


देवरिया के रामपुर कारखाना निवासी पिता ने बताया कि रविवार देर रात कॉलेज प्रशासन से सूचना मितले ही घर में कोहराम मच गया। देर रात साधन न मिलने के चलते वह पत्नी ममता, छोटे बेटे अनिकेत और अनिकेत केमामा संग लोडर से कानपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में अभिषेक के रूम पार्टनर संदीप, अरुण व इरफान से बातचीत कर अभिषेक के बारे में जानकारी हासिल की। बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज था। वह पढ़ाई को लेकर समझौता नहीं करता था। रूम पार्टनरों ने बताया कि अभिषेक सभी सहपाठियों में सबसे अलग था। वह ज्यादातर समय कमरे में व्यतीत करता था। वह रूम पार्टनरों से भी कम बात करता था। ज्यादातर समय पढ़ाई ही करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

अभिषेक की मौत की खबर को उसकी मां से छिपाया गया था

दशहरे की छुट्टी में गया था गांव
मुन्ना शर्मा ने पुलिस को बताया कि अभिषेक दशहरे की छुट्टी में गांव गया था। उसके बाद वह गांव नहीं गया। हालांकि दोस्तों का कहना है कि दीपावली की छुट्टी में गांव के पास रहने वाले एक दोेस्त के घर वह गया था, लेकिन ये बात उसने अपने परिजनों से छिपाई थी। 

बेटे के शव से लिपट पड़ी ममता
अभिषेक की मौत की खबर को उसकी मां से छिपाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जब अभिषेक का शव परिजनों को सौंपा तो ममता को बेटे की मौत की जानकारी हुई। इसके बाद वह बेटे के शव से लिपटकर बिलख पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें