कानपुर। यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 (पॉलिटेक्निक प्रवक्ता भर्ती) का आयोजन छह सितंबर को किया जाएगा। इसमें 21 केंद्रों पर 8883 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में प्रवेश से लेकर प्रश्नपत्र खोलने और ओएमआर सील करने तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के अलावा बायोमैट्रिक और आइरिस स्कैनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों के साथ ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की तलाशी होगी। किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा सुबह नौ से 11:30 और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।