फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी कर सकते हैं बीटेक, एचबीटीयू में पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी वर्किंग प्रोफेशनल्स को बीटेक की डिग्री देने की प्रक्रिया हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चल रही है। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


पहले शहर की 50 किलोमीटर की परिधि में आने वाले डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियरों को मौका देने की बात थी, अब इसको बढ़ाकर 75 कर दिया गया है। पिछले साल 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

एचबीटीयू पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियरों को अपग्रेड कर रहा है। पिछले साल से शुरू हुई व्यवस्था में इस बार भी दाखिले होंगे। तीन ब्रांच की 60-60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। आवेदकों को 1,35,000 रुपये सालाना फीस देनी होगी।
विज्ञापन


इसमें शहर के अलावा आसपास के जिले के जेई भी आवेदन कर सकेंगे। चयन के लिए प्रवेश प्रक्रिया को भी पास करना होगा। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स और मैकेनिकल ब्रांच में डिप्लोमाधारी प्रवेश ले सकते हैं।

तीनों ब्रांच के लिए 60-60 सीटें आवंटित हैं। इनके लिए बीटेक तीन साल का होगा। दाखिले के लिए एक साल का अनुभव होना अनिवार्य रहेगा। साथ ही 55 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। वर्किंग प्रोफेशनल के लिए शाम की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 15 जुलाई तक
यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा और परिणाम : 19 जुलाई
दस्तावेज सत्यापन : 26 जुलाई
फीस जमा : 26 से 31 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें