फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कम हो जाएंगी पॉलिटेक्निक की 240 सीटें, बंद होंगी ईवनिंग क्लासेस

Thu, 09 Feb 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक में सांध्य कालीन कक्षाओं की पढ़ाई बंद हो जाएगी। इसका सर्कुलर प्राविधिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2017-18 से लागू होगी।
विज्ञापन

राजकीय, अनुदानित पॉलिटेक्निक में शिक्षकों की संख्या कम होने के बावजूद सांध्य कालीन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसका असर शैक्षिक गुणवत्ता पर पड़ रहा है। इस बाबत प्राविधिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि नियमित शिक्षकों से ही दो शिफ्ट की पढ़ाई कराई जा रही है।

अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। लैब, लाइब्रेरी और क्लास रूम के मानक भी ठीक नहीं हैं। इसी का नतीजा रहा कि पिछले साल (2016-17) सांध्य कालीन कक्षाओं के चार कोर्स की पढ़ाई बंद कर दी गई थी। चार कोर्स की पढ़ाई अभी चल रही है। इन कोर्सों की भी पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2017-18 से बंद होगी। इस पर प्राविधिक शिक्षा विभाग की मुहर लग चुकी है। राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर में भी सांध्य कालीन कक्षाएं नहीं लगेंगी। इससे 240 सीटें कम हो जाएंगी। इसकी पुष्टि डॉ. आरके सिंह ने की है। प्रिंसिपल ने बताया कि रेग्युलर स्टूडेंटों की पढ़ाई पर अब फोकस किया जा सकेगा। नए सत्र की पढ़ाई जुलाई 2017 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें