फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहीं 38 टेनरियों की कटेगी बिजली

विज्ञापन
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को नहीं रही चहल-पहल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दही और बंथर औद्योगिक क्षेत्र की 38 टेनरियों की बिजली काटने का आदेश एनजीटी ने पावर कारपोरेशन को दिया है। विभाग के अधिकारी अभी इस विचार विमर्श में जुटे हैं कि पूरा कनेक्शन काटा जाए या कुछ फेस कम किए जाएं जिससे पेयजल और पंखा बिजली न प्रभावित हो।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन आरके कृष्णानी ने बताया कि उनके क्षेत्र की 11 टेनरियों की बिजली काटने आदेश अभी आए हैं। इनमें दही चौकी और बंथर क्षेत्र शामिल हैं। वहीं खंड द्वितीय के एक्सईएन आलोक तिवारी ने बताया कि उनके विद्युत वितरण खंड की 27 टेनरियों की बिजली काटने का आदेश मिला है। एक दो दिन में बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
टेनरियां बंद तो 8000 मजदूर हुए बेकार
एनजीटी की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दहीचौकी सीईटीपी से जुड़ी 12 टेनरियाें को बंद करा दिए जाने से टेनरी संचालकों ने शुक्रवार को आठ हजार से श्रमिकों को घर बैठा दिया। केवल उतने ही श्रमिकों को काम दिया जा रहा है जितना सूखे माल को तैयार करने के लिए आवश्यक हैं। इसके चलते शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जल्द ही बाकी बची 28 टेनरियों को भी जल्द बंद कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर सीईटीपी दही चौकी व बंथर से जुड़ी 41 टेनरियों में उत्पादन बंद कराने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट दो की 12 टेनरियाें की वह मशीनें जिन्हें चलाने में पानी का प्रयोग होता है और उत्प्रवाह ड्रमों को सील कर दिया था। कार्रवाई से टेनरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि जल्द ही बंथर सीईटीपी से जुड़ी टेनरियों को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें