फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामाकंन से लेकर मतगणना तक आनलाइन होगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव में इस बार नामांकन से लेकर मतगणना तक पूरा विवरण ऑनलाइन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने आरओ (रिटर्निंग आफीसर) व एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर) के लिए आईडी, पासवर्ड जारी किया है। सभी को ईआरओ नेट पोर्टल पर नियमित रूप से डाटा अपडेट करने के निर्देश हैं। अभी तक ये व्यवस्था लोकसभा व विधान सभा चुनाव में होती थी। पहली बार इसे पंचायत चुनाव में लागू किया जा रहा है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड होती रही है। कोई कहीं भी इसे आसानी से देख सकता है। इस बार पंचायत चुनाव का डाटा भी आनलाइन फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ईआरओ नेट पोर्टल बनाया गया है। डाटा अपलोड करने की जिम्मेदारी आरओ और एआरओ की होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए आईडी व पासवर्ड के माध्यम से आरओ व एआरओ पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। उन्हें नामांकन से लेकर मतगणना तक सभी अभिलेख आनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वह प्रत्याशी का नामांकन पत्र, शपथ पत्र विवरण के साथ ही मतदान और मतगणना की जानकारी आनलाइन चेक कर सकेंगे।
पंचायत चुनाव का डाटा आनलाइन रखने की व्यवस्था शुरू की गई है। सभी निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। वह नियमित रुप से अपने क्षेत्र का डाटा ईआरओ नेट पोर्टल पर अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें