फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य और राहु की युति से बन रहा ग्रहण योग, मौसम के साथ ही राजनीति पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

Sat, 15 Jun 2019 02:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जब सूर्य और राहु की युति होती है तो ग्रहण योग बनता है। 15 जून को शाम 5.40 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 16 जुलाई तक रहेगा। इस कालखंड में सूर्य और राहु की युति ग्रहण योग बना रही है।
विज्ञापन


तीन जुलाई को सूर्य ग्रहण पड़ेगा, हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा। 16 जुलाई को खण्डग्रास चंद्रग्रहण जो भारत में दिखाई देगा। 15 जून से 16 जुलाई के बीच दो ग्रहण मिथुन संक्रांति में पड़ेंगे। यह जानकारी भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रहण योग का प्रभाव भारतीय राजनीति पर पड़ेगा। इस कालखंड में यह ग्रहण योग किसी बड़े पद को प्रभावित करेगा। राजनीतिक या प्रशासनिक पदों पर तबादले होंगे। मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर राशियां प्रभावित होंगी।

तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को यह ग्रहण विशेष लाभ देगा। इसके अलावा योग की वजह से उत्तर भारत में गर्मी में वृद्धि, धूल भरी आंधी और बारिश भी होगी। 22 जून को वर्षा का उत्तम योग है। 2, 5, 7, 11, 13 और 17 जुलाई को उत्तम वर्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें