चुनाव प्रचार खत्म होने का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो रही है। क्षेत्र के हर मतदाता तक प्रत्याशी के न पहुंच पाने की भरपाई सोशल मीडिया के माध्यमों से की जा रही है। कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा के लिए सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इन प्रभारियों ने रणनीति बनाकर गठबंधन के प्रत्याशियों का प्रचार शुरू कर दिया है।
प्रत्याशियों और समर्थकों की लाख कोशिशों के बावजूद इस बार के चुनाव में माहौल नहीं बन पा रहा है। इससे प्रत्याशियों और समर्थकों में अंदरखाने बेचैनी है। उन्हें मतदाताओं का रुख नहीं समझ आ रहा है। ऐसे में अब प्रत्याशियों का रुख युवा मतदाताओं की अधिक हुआ है। इसके चलते सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि एक बूथ 10 यूथ पर काम करते हुए विधानसभावार सोशल मीडिया ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इनमें पार्टियों की नीतियों और प्रत्याशी का प्रचार तो किया ही जाएगा, विरोधी दलों के प्रत्याशियों की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।