फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महोबा में चढ़ेगा सियासी पारा...दो दिन में आएंगे मप्र-उप्र के सीएम, जनसभाओं को लेकर तैयारियां तेज

Tue, 14 May 2024 04:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: जिले में14 मई को एमपी सीएम पनवाड़ी आएंगे। वहीं, 15 मई को यूपी सीएम महोबा में जनसभा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि सीएम के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड में सियासी पारा अब और चढ़ेगा। मतदान को अब एक सप्ताह ही बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से महोबा में अगले दो दिन में दो चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा। 14 मई को मध्यप्रदेश (एमपी) के मुख्यमंत्री मोहन यादव जिले के कस्बा पनवाड़ी में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन

वहीं, 15 मई को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महोबा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी हो गया है। एमपी के सीएम 14 मई को दोपहर दो बजे भोपाल से रवाना हाेंगे। दोपहर 2.50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह जनपद महोबा के नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के खेल मैदान में 3.25 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
एमपी के सीएम करीब एक घंटे तक पनवाड़ी में मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महोबा आगमन का कार्यक्रम भी तय हो गया है। वह 15 मई को महोबा आएंगे। शहर के डाक बंगला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें