फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गंदे पानी की आपूर्ति से वार्डवासी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पाइप लाइन से घरों में गंदे पानी की सप्लाई से स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताया। कहा कि गंदे पानी के उपयोग से बीमारी फैलने की आशंका है। मजबूरी में हैंडपंपों से पानी भरना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गांधीगंज निवासी शुभम केसरवानी, शुभम गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी से बदबू भी आती है। गंदे पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। इस पानी को बोतल में लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिखाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।
गोला बाजार के कुलदीप गुप्ता, महेंद्र केशरवानी, राजा, पप्पू, बच्चा केशरवानी बताया कि जल संस्थान शहर में पानी की सप्लाई करता है। कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है।शहर कुबेर गंज निवासी राजेश कुमार, भोला नामदेव व राहुल दुबे ने बताया कि पाइप लाइन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे हैडपंप से पानी भरना पड़ता है।जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि उनके विभाग में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई जानकारी देगा तो मौके पर टीम भेजकर सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें