छिबरामऊ। प्रदेश में कानू-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाकर सपाइयों ने राज्यपाल से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कानपुर नगर जिले के बिकरू गांव में बदमाशों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जब कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे होगी।
हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को सरकार व भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। ज्ञापन देने वालों में आशू चौहान, राहुल कश्यप, सभासद रानू कुरैशी, प्रशांत यादव, आशुतोष दीक्षित व शैलेंद्र सिंह यादव भी शामिल रहे।