कानपुर देहात जिले के कंचौसी स्थित महाविद्यालय में स्व.दर्शन सिंह व स्व.कनक रानी की प्रतिमा पर श्र
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्व. दर्शन सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव सब का विकास कराया है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हर गांव में पानी की टंकी बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री शनिवार दोपहर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय पहुंचे। स्व. दर्शन सिंह व उनकी पत्नी कनक रानी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब नौकरियों में योग्य को चुना जाता है। पहले की तरह चाचा-भतीजा की लिस्ट नहीं जाती है। यहां जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अब घरों में नल से जलापूर्ति की योजना पर काम हो रहा है। वहीं, मेधावी छात्र-छात्राओं अंजली, संदीप तिवारी, नम्रता सिंह व अंशू को सम्मानित किया गया।
यहां सांसद जालौन गरौठा भानू प्रताप वर्मा, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार, डॉ. विवेक द्विवेदी, व राजेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह, निखिल सिंह, अरुण सिंह, अनमोल गुप्ता, निखिल पोरवाल, राजा गुप्ता, सुधीर गुप्ता व रामलखन कटियार मौजूद रहे।