फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर दागी गोली, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2020 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में किदवई नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर के पैर में गोली लगी। उपचार बाद उसको साथी समेत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धनेष प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात करीब 2:30 बजे सोटे वाले बाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार इनामी बदमाश मछरिया निवासी मेराज आलम उर्फ भइया और बाबूपुरवा निवासी शिवा तिवारी को गिरफ्तार किया गया। मेराज को जीप से उसके घर ले जाकर माल बरामद कर पुलिस कर्मी लौट रहे थे। परगदिहा तिराहे के पास लघुशंका के बहाने उसने जीप रुकवा ली।

मौका पाकर उसने पुलिस कर्मी की पिस्टल छिना पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मेराज के बाएं पैर में गोली। बदमाश के पास से तमंचा, दो कारतूस, बाइक, 85 सौ रुपये बरामद किए। मेराज के खिलाफ कई थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मेराज व शिवा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें