फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया फोन, आपको बेटी हुई है, बोला...लॉकडाउन खत्म होने के बाद गोद में उठाऊंगा

Tue, 14 Apr 2020 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
आरक्षी रमाकांत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन दूसरे चरण का ऐलान किया है। इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए तमाम कोरोना वॉरियर्स ने अपने दिन रात एक कर दिए हैं। ऐसा ही एक मामला इटावा जिले का है। यहां एक सिपाही बीते 12 दिनों से अपनी नवजात बेटी की तस्वीर देख अपना मन बहला रहा है।
विज्ञापन


संकट की घड़ी में कुछ कोरोना योद्धाओं को खुशी के पल मिले हैं, लेकिन उन्होंने इन ‘पलों’ को संतोष की चादर से ढंक दिया है। सही वक्त का इंतजार करना ही बेहतर है। कोतवाली में तैनात आरक्षी रमाकांत के घर दो अप्रैल को बेटी ने जन्म लिया है।

यह खबर सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। लेकिन ड्यूटी जरूरी है। वह बोले दिल तो किया कि एटा स्थित घर चला जाऊं। बेटी को गोद में खिलाऊं। लेकिन महामारी से निपटना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद ही उसे गोद में उठाऊंगा। आज बेटी का नामकरण भी है। वीडियो कॉलिंग के जरिए बेटी को देखा है। इसी के जरिए अपनी नन्हीं परी से मिलता रहूंगा। ऐसे माहौल में छुट्टी मांगना भी सही नहीं है। ड्यूटी में जरा सी चूक बड़े जोखिम को दावत दे सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें