मृतक सिपाही का फाइल फोटो, जांच करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल का खून से लथपथ शव चौकी के किचन में मिला। चौकी में मौजूद साथी सिपाही ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी सहित आलाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बाघपुर चौकी में तैनात सिपाही महेंद्र पाल वर्मा (44) 95 बैच का सिपाही था। 17 जनवरी 2018 को उसकी तैनाती बाघपुर चौकी में हुई थी। शनिवार शाम उसका शव चौकी की रसोई में खून से लथपथ मिला। साथी सिपाही इसरार ने बताया कि वह चौकी के बाहर कमरें में सो रहा था। जबकि चौकी प्रभारी केपी सिंह आईजी की मीटिंग में कानपुर गए थे। चौकी प्रभारी अपने कमरे की चाभी सिपाही महेंद्र पाल को सौंप गए थे।