फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के 18 हॉटस्पॉट पर पुलिस बढ़ाएगी निगरानी, सभी संवेदनशील एंट्री और एक्जिट पॉइंट पर लगेंगे कैमरे

Tue, 21 Apr 2020 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 18 हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस बढ़ाएगी निगरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों से हॉटस्पॉट एरिया की निगरानी की जाएगी। आईजी मोहित अग्रवाल ने अनवरगंज, कर्नलगंज और ग्वालटोली के हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करने के बाद कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही लोगों से विदेश या दूसरे प्रदेश से आए लोगों की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की। जमाती की सूचना देने पर दस हजार का इनाम देने की रविवार को घोषणा करने के बाद आईजी ने एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के साथ हॉटस्पॉट एरिया निरीक्षण किया।

लोगों से कहा कि जमातियों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस का सहयोग करने से अगर कोई रोकता है तो सूचना दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जाजमऊ और अनवरगंज का कुलीबाजार इलाका सबसे संवेदनशील है।
विज्ञापन


यहां किसी भी तरह से लोगों की एंट्री घातक है। निगरानी के लिए दोनों हॉटस्पॉट के हर रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को दी सलाह आईजी ने हॉटस्पाट एरिया में तैनात पुलिसकर्मियों को वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। सलाह दी कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी परिवार के बीच न जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की जांच भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें