फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संभावित बांग्लादेशियों की कुंडली खंगालने पश्चिम बंगाल जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में रह रहे संभावित बांग्लादेशियों की कुंडली खंगालने के लिए कमिश्नरी पुलिस जून में पश्चिम बंगाल जाएगी। टीम तैयार की जा रही है। इसमें तेज तर्रार और अंग्रेजी बोलने वाले पुलिसकर्मियों को रखा जाएगा। बांग्ला भाषा जानने वाले स्टाफ की भी तलाश हो रही है। पूर्व में पुलिस की तीन टीमें वहां जानकारी जुटाने गई थीं लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन का सहयोग नहीं मिला था। अब नए सिरे से टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

पिछले साल एलआईयू ने जाजमऊ, बाबूपुरवा, नौबस्ता रेलबाजार, कल्याणपुर क्षेत्र में संभावित बांग्लादेशियों के रहने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस और एलआईयू ने उनकी जांच की थी। अधिकतर के पास आधार कार्ड व राशन कार्ड बरामद हुए थे। वह कानपुर में कब और कैसे आए थे इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। कुछ टीमों को बाहर भी भेजा जाएगा। संभावित बांग्लादेशियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें